IPL 2026: राजस्थान के मुकुल चौधरी ने LSG को दिलाई रोमांचक जीत, बना डाले इतने रन

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 19 के 15वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने  कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के एक क्रिकेटर की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। 

राजस्थान के घरेलू क्रिकेटर मुकुल चौधरी ने पंत की टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 21 साल के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने  27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। मुकुल चौधरी ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। 

जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने 104 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दी। इसके बाद मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई।

PC- espncricinfo.com