IPL 2026: खिताब जीता आरसीबी ने, लेकिन 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर गए वैभव

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में भले ही राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन की लाइम लाइट लूट ली। राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से हार के साथ खत्म हुआ था, लेकिन वैभव ने आखिरी मैच में भी सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन ठोककर साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे।

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. उन्होंने पूरे सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। वहीं कल खेले गए आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के फाइनल में  जब अवॉर्ड सेरेमनी हुई, तब हर तरफ सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा था।

जाने क्या क्या मिला
1. ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ः वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। 
2. सबसे ज्यादा छक्कों के लिए अवॉर्डः वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 72 छक्के उड़ाए, वैभव को 10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।
3. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजनः वैभव सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी चुना गया। इस अवॉर्ड के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद हुआ हो।
4. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजनः वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान भी मिला। उन्होंने ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड जीता। वैभव को 15 लाख रुपये मिले।
5. ऑरेंज कैपः वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। ऑरेंज कैप के साथ-साथ वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 10 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली

PC- espncricinfo.com