IPL 2026: साकिब हुसैन ने विराट को आउट करते ही बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सबसे बड़ा और अहम विकेट अपने नाम किया तो ये उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशी थी। इस तेज गेंदबाज ने विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गोपालगंज के रबाडा नाम से मशहूर साकिब हुसैन ने अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली का विकेट उड़ा दिया। साकिब हुसैन पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को आउट कर अपने टैलेंट का लोहा मनवा दिया है।

साकिब हुसैन ने आईपीएल में एक ऐसा काम भी किया है जो कभी कोई खिलाड़ी ना कर सका। साकिब हुसैन आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं जिसने लगातार 10 मैचों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है।

pc- espncricinfo.com