IPL 2026: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, इन खिलाड़ियों के क्लब में हुए शामिल
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला देखने को मिला। यह मैच संजू सैमसन के नाम रहा। सेमसन ने इस मैच में टीम को 8 विकेट से एकतरफा जीत दिलाई, बल्कि आईपीएल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। संजू अब आईपीएल के उन चुनिंदा दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा किया हो।
संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन के दो मैचों में कुल 202 रन (115 और 87) ठोक दिए हैं। आईपीएल के 19 सालों के सफर में वह एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही कर पाए थे। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। संजू ने 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। दूसरे छोर पर युवा कार्तिक शर्मा ने संजू का बखूबी साथ निभाया और 31 गेंदों में 41 रन बनाए।
PC-espncricinfo.com






