IPL 2026: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे किए। इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी। संजू अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में पांच हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 

संजू सैमसन अब आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 3555 गेंदें लगीं। जबकि सुरेश रैना को इसके लिए 3620 गेंद लगी थी, वहीं केएल राहुल को 3688 और महेंद्र सिंह धोनी को 3691 गेंद लगीं। संजू के नाम अब 185 आईपीएल मैचों की 180 पारियों में 5008 रन है। 

आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 3288 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि डेविड वॉर्नर ने 3554 गेंदों में ऐसा किया था। अगर संजू दो गेंद पहले इस आंकड़े को हासिल करते तो वह आईपीएल में सबसे 

pc- espncricinfo.com