IPL 2026: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इस क्लब में हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में गुरूवार को खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने टी20 में छः हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय होने का कीर्तिमान बनाया। गिल ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया। 

शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 36 रन बनाते ही टी20 में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया। टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही गिल से आगे हैं।

सबसे कम पारी खेलकर टी20 में 6000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं। यह भारतीय रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने केवल 166 पारियों में 6 हजार टी20 रन पूरे कर लिए थे। वहीं दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर की 184वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं शुभमन गिल ने 185 पारी खेलकर 6000 रन पूरे किए हैं।

pc- espncricinfo.com