IPL 2026: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धियां, कर दिए कई कारनामे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का फाइनल मुकाबला गुजराज और आरसीबी के बीच होगा। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने (104) रन की तूफानी पारी खेली।  शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर गिल ने आईपीएल इतिहास में कई कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिएं।

गिल के आईपीएल कॅरियर का पांचवां शतक था। 215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। शुभमन गिल अब आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

इससे पहले उन्होंने  आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की पारी खेली थी। गिल ने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा था।

pc-espncricinfo.com