IPL 2026: विराट कोहली के नाम दर्ज यह बड़ा रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।  विराट अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

देखा जाए तो विराट कोहली ने मैच में शानदार बल्लेबाजी भी की। कोहली ने 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 बॉल पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। कोहली के आईपीएल करियर का ये 9वां शतक रहा। ओवरऑल कोहली के टी20 करियर की ये 10वीं सेंचुरी रही। कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की।

केकेआर के खिलाफ यह मुकाबला कोहली के आईपीएल करियर का 279वां मैच रहा। इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले तीनों खिलाड़ी 278-278 मैचों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर थे। धोनी ने 2025 सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि रोहित और विराट रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान बराबरी पर पहुंचे थे। अब विराट अकेले इस सूची में नंबर-1 बन गए हैं।

pc- espncricinfo.com