IPL 2026: हर्षित राणा की जगह KKR में मिली इस खिलाड़ी को एंट्री, अब तक खेल चुके हैं...
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। दो दिन बाद आईपीएल की शुरूआत होने जा रही हैं, इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट मिल गया है। जानकारी के अनुसार केकेआर ने एलान करके बताया कि नवदीप सैनी आईपीएल 2026 में हर्षित की जगह लेंगे। हर्षित टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हो चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। अब नवदीप सैनी कोलकाता के लिए खेलेंगे।
इससे पहले कोलकाता को एक और बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि आकाशदीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह सौरभ दुबे ने ली है। सैनी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।
नवदीप सैनी की बात करें तो अब तक उन्होंने अपने 32 मैचों के आईपीएल करियर में 23 विकेट लिए हैं। वो अब तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल चुके हैं और 2026 में केकेआर के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
PC- punjabkesari.in






