इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल में शानदार वापसी की हैं, उन्होंने अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केवल 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। जिसकी बदौलत मुंबई ने 199 रन बनाए। लेकिन ये शतक इसलिए भी खास था क्योंकि ये तिलक का पहला आईपीएल शतक है और उन्होंने एक उपलब्धि भी हासिल की।
इस मैच में कगिसो रबाडा ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था। लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में तिलक वर्मा क्रीज पर आए और शुरुआत में संभलकर खेलते नजर आए। अपनी पारी में तिलक वर्मा ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। पहली 22 गेंदों पर तिलक वर्मा ने सिर्फ 19 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए और मैच का रुख ही बदल दिया। डेथ ओवर्स (16-20) में तिलक वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में 65 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज पारियों में से एक है।
तिलक का यह शतक कई मायनों में खास रहा। यह न सिर्फ उनका आईपीएल में पहला शतक है, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतकों में भी शामिल हो गया। उन्होंने 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की।
PC- espncricinfo.com






