IPL 2026: विराट कोहली ने एक नाम दर्ज हुआ एक और कीर्तिमान, यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में गुरूवार को विराट कोहली ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12वां रन बनाते ही एक और कीर्तिमान नाम कर लिया। यह उनका भारत में खेलते हुए 8000वां आईपीएल रन रहा। इसी के साथ वह भारत में 8000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 

रबाडा के ओवर में जड़े 5 चौके
विराट कोहली ने मुकाबले के दूसरे ओवर में पांच चौके लगाए। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर ऐसा किया, जिसके साथ कोहली ने क्रिस गेल और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली।

कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ईश्वर पांडे के एक ही ओवर में 5 चौके लगाए थे, जबकि शेन वॉटसन ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ थिसारा परेरा के खिलाफ ऐसा किया था

pc- espncricinfo.com