IPL 2026: आईपीएल से पहले बिक सकती हैं विराट की टीम, जाने कौन बन सकता हैं मालिक

इंटरनेट डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। वैसे तो आईपीएल शुरू होने वाला हैं, लेकिन उसके पहले ही टीम का फाइनल सौदा हो सकता है, जानकारी के अनुसार स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज ईक्यूटी ग्रुप अब इस रेस में मजबूती से उतर गया है।

खबर है कि वे 2 बिलियन से 2.1 बिलियन डॉलर (करीब 17,500 करोड़ रुपये) की बाइंडिंग बिड देने की तैयारी में हैं। अगर यह डील इस कीमत पर होती है तो आरसीबी दुनिया की सबसे मूल्यवान स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी में से एक बन जाएगी।

यह पूरी प्रक्रिया तब शुरू हुई जब डियाजियो की भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने नवंबर 2025 में घोषणा की कि वे अपनी इस सहायक कंपनी की रणनीतिक समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि आरसीबी उनके लिए एक बेहद कीमती एसेट है लेकिन शराब के मुख्य कारोबार से अलग होने के कारण कंपनी इसे नॉन-कोर मान रही है। इस पूरी प्रक्रिया को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

pc- telanganatoday.com