IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने सौरव गांगुली, आईपीएल खिताब जिताना होगा...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 सीजन के लिए अपना नया हेड कोच बनाया है। गांगुली अब टीम की कोचिंग और रणनीति की कमान संभालेंगे। उनके अनुभव को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उनसे टीम के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद होगी। 

गांगुली के लिए यह दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक नई भूमिका होगी, लेकिन फ्रेंचाइजी से उनका रिश्ता काफी पुराना है, वह साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से बतौर एडवाइजर जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के क्रिकेटिंग सेटअप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह पुरुष और महिला दोनों टीमों के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी रह चुके हैं। 

गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटिंग सिस्टम को करीब से देखा और समझा है। अब हेड कोच के तौर पर उनकी जिम्मेदारी टीम को आईपीएल खिताब की चुनौती के लिए तैयार करने की होगी।

pc- aaj tak