Iran: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहे' ट्रंप, नेतन्याहू के साथ मेलोनी, इमैनुएल मैक्रों का भी नाम, दुश्मनों की लिस्ट आई मीडिया में

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत हो गई। ईरान के बड़े अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर ग्राहम की मौत का हवाला देते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को खुली चेतावनी दी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान के प्रमुख अखबार हमशहरी ने अपने फ्रंट पेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी-इजरायली और यूरोपीय अधिकारियों की तस्वीरों का एक बड़ा ग्राफिक छापा है। इस ग्राफिक के साथ अखबार ने हेडलाइन दी- अचानक मौत के लिए तैयार रहें। हमशहरी अखबार के छापे गए इस ग्राफिक में दुनिया के 13 बड़े राजनीतिक और सैन्य नेताओं को निशाना बनाया गया है। अखबार ने इन सभी नेताओं को पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 लोग शामिल
अखबार में छपी ईरान की हिट-लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर और इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी शामिल हैं। इसके अलावा इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़, विदेश मंत्री गिदोन सार और  चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर को जेल की वर्दी में दिखाया गया है। हैरानी की बात ये है कि इसमें यूरोपीय देशों के नेताओं- इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को भी शामिल किया गया है।

pc- navbharatlive.co