Iran Conflict: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर हुई चर्चा
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा में मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
क्या बोले गोर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजदूत गोर ने इस बातचीत को दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया। ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा भारत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। बातचीत में हार्मुज जलडमरूमध्य को खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कर रहे शांति के प्रयास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता की दिशा में चल रहे प्रयासों पर नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति स्थापना के हर प्रयास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। दोनों नेताओं की यह बातचीत उस दिन हुई है जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व में शत्रुता के पूर्ण और समग्र समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और रचनात्मक बातचीत होने का दावा किया था।
pc- kashmirobserver.net






