इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया है। अपाचे हेलीकॉप्टर के गिराए जाने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग भड़क गई है। लगातार दूसरे दिन यूएस ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जवाब में तेहरान ने भी अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सीधी चेतावनी दी थी कि ईरान पर और तेज हमले किए जाएंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका ने पश्चिमी तेहरान, फार्स प्रांत, बंदर अब्बास और केशम समेत ईरान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया है। यूएस ने गोरगन, सिरकी और मीनाब सहित अन्य शहरों पर भी हमले किए हैं। अटैक के बाद पश्चिमी तेहरान और फार्स प्रांत में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कमांडर इन चीफ के निर्देश पर आज (10 जून) शाम 5.15 बजे पूर्वी समय के अनुसार ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू किए गए। ये हमले ईरान की आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं। ट्रंप ने इससे पहले बयान दिया था कि हम आज फिर उन पर कड़ा प्रहार करेंगे।
pc- cbsnews.com






