Iran: अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया हमला,राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके, खामेनेई को भेजा सुरक्षित स्थान पर
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आखिरकार जिस बात का डर था वो ही हो गई हैं, ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला कर दिया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है, रिपोर्ट है कि ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है।
खामेनेई को भेजा गया सुरक्षित स्थान पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस समय ईरान के सर्वाेच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है, युद्ध को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि ईरान के राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम नेता अली खामेनेई के आवास पर 7 मिसाइल गिरे हैं, इससे काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार इजरायल ने ईरान पर कई मिसाइलें दागी हैं, हमले के बाद राजधानी तेहरान में कई स्थानों इमारतों से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है, वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान पर हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है।
pc- aaj tak






