Iran-US: ट्रंप का दावा, ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए खुला रहेगा,अंतिम फैसला जल्द
- byShiv
- 30 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता अपने आखिरी दौर में मानी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है। होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री माइंस हटाई जाएंगी। अमेरिका पहले ही कई माइंस को नष्ट कर चुका है और बाकी माइंस हटाने की जिम्मेदारी ईरान पूरी करेगा।
ट्रम्प ने बताया कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा। यह पहाड़ों के नीचे दबे परमाणु ठिकानों में मौजूद है, जिन्हें 11 महीने पहले अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स ने निशाना बनाया था। इसे अमेरिका, चीन, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की मदद से इस सामग्री को बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि अब वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक कर रहे हैं और समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लेंगे।
pc- jagran






