Russia: रूस में हुए संसदीय चुनावों में पुतिन की पार्टी को बहुमत...जाने कब तक आएंगे अंतिम नतीजे
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मध्य रूस में हुए संसदीय चुनावों में रूस की सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 450 सीटों वाली स्टेट ड्यूमा के लिए हुए चुनाव में पुतिन की पार्टी को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक गिने गए वोटों के मुताबिक पुतिन की पार्टी 57 फीसदी वोटों के साथ सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद यह रूस का पहला संसदीय चुनाव है।
अंतिम नतीजे कब तक आएंगे?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस चुनाव को राष्ट्रीय एकता और रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर देखा है। रूसी सरकार ने युद्ध का खुलकर विरोध करने वाली याब्लोको जैसी विपक्षी पार्टियों और युद्ध-विरोधी उम्मीदवारों को मुख्य राष्ट्रीय सूची से बाहर कर दिया था। इसके बाद चुनावी मैदान में केवल वही दल बचे जो सरकार की नीतियों का समर्थन करते हैं। अंतिम नतीजे 25 सितंबर के आसपास आने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार यूक्रेन ने रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई। इनमें एक 44 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं।
pc- www.pbs.org





