Rajasthan: नगर निकाय के मेयर-चेयरमैन चुनावों में भाजपा का रहा दबदबा...कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान नगर निकायों में मेयर-चेयरमैन पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने बाजी मार ली है। जानकारी के अनुसार भाजपा के 2 समर्थित निर्दलीयों के साथ कुल 200 अध्यक्ष बने हैं। वहीं कांग्रेस के 95, निर्दलीय 6 और आप, सीपीएम, आरएलपी के 1-1 अध्यक्ष बनने में सफल रहा है। इस प्रकार शहरों की सत्ता पर भाजपा का दबदबा रहा है। सात में सक छह नगर निगम के महापौर भाजपा के बने हैं।

एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। प्रदेश में सोमवार रात देर रात तक 309 निकायों में से 303 के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। अजमेर अनामिका शर्मा, उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी, अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल, पाली में भाजपा की नमिता बुबकिया, भरतपुर में अनुराधा सिंह और भीलवाड़ा में जसवंत कंवर महापौर बनी हैं। वहीं बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर बने हैं।

जयपुर में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि 02 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों पर परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें भाजप के 12 तथा कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चौमूं नगर परिषद् से आशीष दुसाद (भाजपा), शाहपुरा नगर परिषद् से रविश खटाना (भाजपा), बगरू नगर पालिका से संतोष चौहान (भाजपा), बस्सी नगर पालिका से निर्मला खोलिया ( भाजपा) तथा चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी (भाजपा) निर्वाचित हुई हैं। इसी प्रकार दूदू नगर पालिका से गरिमा कंवर (कांग्रेस), जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा (भाजपा), जोबनेर नगर पालिका से सरोज गुर्जर (भाजपा), कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत (भाजपा) तथा कानोता नगर पालिका से राम किशन (कांग्रेस) निर्वाचित हुए हैं।

pc- deccanchronicle.com