Rajasthan: 7 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी का कब्जा, अजमेर और पाली में बढ़त के बावजूद कांग्रेस हारी, बीकानेर में बना कांग्रेस का मेयर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनाव परिणामों के बाद आज चेयरमैन, महापौर के चुनाव हुए जहां कांग्रेस को बढ़त के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, पाली नगर निगम का रिजल्ट आ गया है। बीकानेर मेयर चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। 80 पार्षदों में से कांग्रेस को 50 वोट मिले और अनिल कल्ला बीकानेर नगर निगम के नए मेयर बने।

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया। अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाने ओर प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल की जीत हुई है। भरतपुर में भाजपा की अनुराधा सिंह नगर निगम मेयर बनी हैं।

पाली नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना है। यहां बीजेपी प्रत्याशी नमिता मेहता को 33 वोट और निर्दलीय राजबाला को 29 वोट मिले। कांग्रेस की सुमित्रा को सिर्फ 3 वोट मिले। राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने दबदबा कायम रखा है। 7 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। अजमेर और पाली में बढ़त के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। दोनों जगह बड़ा उलटफेर हुआ। सिर्फ बीकानेर में कांग्रेस अपना मेयर बना पाई हैं। अजमेर में अनामिका शर्मा और पाली में नमिता बुबकिया मेयर बनी हैं। उदयपुर में बीजेपी के पारस सिंघवी और अलवर में बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।

pc- .newsclick.in