Travel Tips: वीकेंड में बना रहे घूमने का प्लॉन तो फिर जा सकते हैं आगरा, कर सकते हैं इन जगहों को दीदार

इंटरनेट डेस्क। आप भी वीकेंड का इंतजार कर रहे है या फिर अक्टूबर महीने में आने वाली छुट्टियों में घूमने जाना चाहते हैं तो आप इस बार घूमने के लिए परिवार के साथ जा सकते है उत्तर प्रदेश के इस खूबसूरत से शहर आगरा में जहां हर कोई जाना चाहता है और ये जगह है आगरा।

आगरा
ताजमहल इसी शहर में स्थित है। यहां आपकों हर दिन देश ही नहीं दुनिया के सैलानी इस जगह का दीदार करते नजर आ जाएंगे। ऐसे में आप भी अगर आ रहे है तो फिर आप आगरा में ताजमहल को देखना तो बिलुकुल भी मिस नहीं करें।

क्या है खास
आपको बता दें की यमुना नदी के तट पर बने ताजमहल का नाम दुनिया के लगभग हर इंसान की ट्रैवल लिस्ट में होता है। ऐसे में आप यहां आए तो ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा और यहां की मिठाई आगरे का पेठा का आनंद लेना नहीं भूले।

pc- mediavigil.com