Iran-US: ट्रंप ने कहा सीजफायर खत्म, लेकिन बातचीत फिर से हो सकती हैं शुरू, होमुर्ज में 20 फीसदी टोल वसूलने की कही बात
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। जुलाई की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज में कुछ व्यापारिक जहाजों पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, इन हमलों में हवाई सुरक्षा प्रणाली, मिसाइल अड्डे और नौसैनिक ठिकाने निशाना बने। जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर हमले किए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है, लेकिन साथ ही उन्होंने बातचीत फिर शुरू करने पर सहमति भी जताई। इस बातचीत में कतर मध्यस्थता कर रहा है, ट्रंप की मांग है कि ईरान होमुर्ज को पूरी तरह खोले, जहाजों पर हमले बंद करे और अपने पास मौजूद यूरेनियम भंडार सौंप दे।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होमुर्ज स्ट्रेट में 20 फीसदी टोल वसूलने के ऐलान से खाड़ी में अमेरिकी दोस्तों की टेंशन बढ़ने जा रही है। ट्रंप ने खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों से कहा है कि वे पश्चिम एशिया को सुरक्षित करने के लिए अमेरिकी सैन्य अभियानों का पैसा दें।
pc- indianexpress.com






