Iran-US: ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, 2 दिन में फिर से हो सकती हैं इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बातचीत फिर शुरू हो सकती है। बता दें कि पहले दौर की शांति वार्ता में कोई भी निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में अब फिर से इस्लामाबाद में बैठक हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिनों में ऐसा हो सकता है।
क्या बोले ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप के मुताबिक दूसरे दौर की बातचीत भी पाकिस्तान में ही होने वाली है। ट्रंप ने कहाकि अगले दो दिन में कुछ हो सकता है। हम वहां पर फिर से जाने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत इस्लामाबाद में हुई थी। हालांकि 21 घंटे तक चली वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया था।
कर डाली तारीफ
खबरों की माने तो ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि मुनीर बातचीत की टेबल पर अच्छा कर रहे थे। वह बहुत शानदार हैं। यही वजह है कि हम फिर से वहां जाने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि दिन में भी ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में मध्यस्थता की तैयारी कर रहा है।
pc- al-monitor.com






