Iran-US: ट्रंप ने कहा, अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को हासिल करके रहेगा

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर के बीच में कहा हैं कि वह ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को हासिल करके रहेगा। वॉइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम इसे ईरान के पास नहीं रहने देंगे। इस दौरान उन्होंने कब्जे में लेने के बाद यूरेनियम को नष्ट करने का संकेत दिया।

खबरों की माने तो अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में तेहरान का यूरेनियम भंडार एक प्रमुख मुद्दा है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका को अपना यूरेनियम नहीं सौपेंगा। माना जाता है कि ईरान के पास लगभग 400 किलोग्राम से ज्यादा यूरेनियम है, जो 60 प्रतिशत तक संवर्धित है। ट्रंप का कहना है कि लगभग एक साल पहले जून 2025 में अमेरिका और इजरायल के ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हवाई हमलों के दौरान जमीन में दब गया था। इस यूरेनियम को हासिल करने ट्रंप के ईरान युद्ध का मुख्य उद्देश्य है। 

ट्रंप ने इस पर बात करते हुए कहा कि हम इसे हासिल कर लेंगे। हमें इसकी जरूरत नहीं है। हम इसे चाहते भी नहीं हैं। इसे हासिल करने के बाद शायद हम इसे नष्ट कर देंगे। लेकिन हम उन्हें इसे अपने पास रखने नहीं देंगे।

pc- BBC