Iran-US: ट्रंप की चेतावनी, तेहरान जल्द समझौते के लिए आगे नहीं बढ़ा तो ईरान में कुछ भी नहीं बचेगा
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में अभी भले ही शांति दिख रही हो लेकिन मामला बयानों में गरमा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। परमाणु कार्यक्रम और युद्धविराम वार्ता पर जारी गतिरोध के बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान जल्द समझौते के लिए आगे नहीं बढ़ा तो ईरान का कुछ भी नहीं बचेगा।
खबरों की माने तो ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत ठप पड़ी हुई है और मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ईरान के लिए घड़ी तेजी से चल रही है। उन्हें बहुत जल्दी कदम उठाने होंगे, नहीं तो उनका कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद महत्वपूर्ण है।
ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान की उस प्रतिक्रिया के बाद आई है, जिसमें उसने अमेरिका की ओर से बातचीत के लिए रखे गए पांच सूत्रीय प्रस्ताव पर ठंडा रुख दिखाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत भी की।
pc- moneycontrol.com






