News
Iran-US War: ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम, अमेरिका ने दी चेतावनी
- byShiv
- 28 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध के बीच एक बड़ी खबर हैं और वो ये की ईरान ने एक बार फिर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर दी है। सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चला है कि संवेदनशील जगहों पर निर्माण और किलेबंदी का काम चल रहा है। ये देखते हुए अमेरिका के एक जनरल ने चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका के रिटायर्ड फोर स्टार जनरल जैक की ने कहा है कि ईरान ने अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है। तनाव बढ़ने से रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के बावजूद ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बहाल करने में लगा हुआ है।
कीन ने फॉक्स न्यूज से खास बातचीत नें कहा कि ईरान ने इसे निश्चित रूप से नहीं छोड़ा है। यही उसके शासन की पहचान है, साथ ही उन्होंने ईरान को एक खतरनाक और दुष्ट शासन बताया।
pc- india today






