Viral Video क्या मेट्रो बन गई है डेटिंग जोन? यात्रियों के सामने शर्मनाक हरकतें करते दिखे युवक-युवती, भड़के लोग

pc: dnpindiahindi

दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। कभी रील्स बनाने को लेकर तो कभी यात्रियों के बीच लड़ाई-झगड़े के वीडियो सामने आते रहते हैं। अब दिल्ली मेट्रो से एक और ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग सार्वजनिक जगहों की मर्यादा पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती दिल्ली मेट्रो के डिब्बे के अंदर खुलेआम अश्लील हरकतें और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास अन्य यात्री भी खड़े हैं, लेकिन इस कपल को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि सार्वजनिक परिवहन में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी सफर कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर करते हुए लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है। यूजर्स का कहना है कि मेट्रो एक सार्वजनिक परिवहन का साधन है, न कि कोई निजी जगह या एडल्ट मनोरंजन का अड्डा। कुछ लोगों में सिविक सेंस (Civic Sense) की कमी को लेकर भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो आजकल ऐसी हरकतों का अड्डा बनती जा रही है। पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ऐसी हरकतों की वजह से अब परिवार के साथ मेट्रो में सफर करने में भी झिझक महसूस होने लगी है।"