Iran-US War: इजरायल और अमेरिका अगले सप्ताह कर सकता हैं ईरान पर बड़ा हमला! टारगेट की लिस्ट हो रही...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जंग में जारी शांति शायद ज्यादा समय के लिए नहीं दिख रही है। खबरें हैं की अमेरिका और इजरायल के सैन्य अधिकारी ईरान पर संभावित हमलों के लिए टारगेट की लिस्ट बना रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच जल्द ही ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की योजना बन रही है। 

जानकारी के अनुसार इजरायली सेना और अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इमरजेंसी मीटिंग की हैं। संयुक्त रूप से ईरान के जरूरी ठिकानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। यह तैयारी अगले हफ्ते तक हमला शुरू करने जितनी तेजी से चल रही है। वर्तमान में अप्रैल 8 को लगा युद्धविराम पूरी तरह लाइफ सपोर्ट पर चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा है कि ईरान के साथ शांति की कोशिशें लगभग खत्म हो चुकी हैं।

खबरों के अनुसार पाकिस्तान की मध्यस्थता में चल रही बातचीत भी पूरी तरह फेल हो गई है। ईरान ने बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरा संप्रभु अधिकार और नई प्रबंधन व्यवस्था की मांग की थी, जिसे ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया।

pc- sputniknews.in, npr.org,