Iran War: जंग रोकने पर बन सकती हैं सहमति, पाकिस्तान ने सौंपा ईरान-अमेरिका को सीजफायर का प्लान

इंटरनेट डेस्क। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग को रोकने के लिए आज सहमति बन सकती है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण के तहत 15 से 20 दिनों के भीतर अंतिम समझौते को फाइनल किया जाएगा।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी रात बातचीत की है। इस प्रस्ताव के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात भी शामिल है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई सामान्य हो सके।

pc- yahoo.com