Iran War: पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर आए सामने, दोनों के बीच दिख रही...
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में इजरायल ने ईरान के महत्वपूर्ण साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद से ईरान इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों में ऊर्जा संयत्रों पर हमले कर रहा है। इसका खामियाजा भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशों को भुगतना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बड़ा मतभेद खुलकर सामने आए हैं। ईरान के साउथ पार्स गैस पर हुए हमले को लेकर ट्रंप ने कहा कि मैनें इजरायल से ऐसा न करने के लिए कहा था। दरअसल, ईरान के साउथ पार्स गैस पर इजरायल द्वारा किए हमले के बाद ईरान भी खाड़ी देशों के ईधन वाले जगहों को निशाना बना रहा है।
इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि वह ईरान की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा संपत्ति मानी जाने वाली जगह पर इजरायल के हमले का समर्थन नहीं करते हैं। ट्रंप ने कहा कि मैनें इजरायल से ऐसा न करने के लिए कहा था। गौरतलब है कि इजरायल द्वारा गैस क्षेत्र पर किए गए हमले ने ईरान के जवाबी हमलों को जन्म दिया है।
pc- india today






