Iran War: अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर ईरान का अटैक, दागी मिसाइले

इंटरनेट डेस्क। ईरान, इजराय और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में हिंद महासागर में मौजूद अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर ईरान ने हमला किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर मध्यम दूरी की दो मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों मिसाइलें अमेरिकी सैन्य अड्डे को भेद पाने में नाकाम रही और बेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

अमेरिका ने मिसाइल पर दागा इंटरसेप्टर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल हो गई, जबकि दूसरी मिसाइल को रोकने के लिए एक अमेरिकी जंगी जहाज ने इंटरसेप्टर दागा। यह पता नहीं चल पाया कि इंटरस्पेटर मिसाइल को रोकने में सफल रहा या नहीं।

ईरान की सीक्रेट मिसाइल?
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वॉइट हाउस और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय से इस मामले पर टिप्पणी का अनुरोध किया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं दिया गया। यह पहली बार है जब ईरान ने डिएगो गार्सिया को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले ने ईरान की मिसाइलों की क्षमता को लेकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

pc- cnbctv18.com