Iran War: ट्रंप की चीन को धमकी, ईरान की मदद करने के लिए चीन को चुकाना होगा भारी भरकम टैरिफ

इंटरनेट डेस्क। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता विफल रही। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को निशाना बनाते हुए एक नया मोर्चा खोल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करते हुए पाया गया, तो उसे 50 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ देना पड़ सकता है, इसके साथ ही ट्रंप ने एक प्रस्ताव भी रखा कि इसके बजाय अमेरिका से सस्ता तेल खरीदें।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो फोक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप का बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने और वॉशिंगटन द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी की ओर बढ़ने के फैसले के बाद तनाव पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार चीन द्वारा ईरान की सैन्य मदद करने से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा, इसके परिणाम तत्काल और गंभीर होंगे। मुझे शक है कि वे ऐसा करेंगे, अगर हमने उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ लिया, तो उन पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा, जो कि सचमुच एक बहुत बड़ी रकम है।

pc- aaj tak