Iran War: अमेरिका ने ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए रखी 15 शर्तें, इजरायली अधिकारी हैरान

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के सामने 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव रखा है, जिसमें एक महीने के सीजफायर, तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित करना, प्रॉक्सी ग्रुप्स को समर्थन बंद करना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की मांग रखी है। वहीं इसके बदले में अमेरिका ने ईरान पर आंशिक प्रतिबंध हटाने और यूएन की निगरानी में नागरिक परमाणु कार्यक्रम की मंजूरी देने का प्रस्ताव दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये प्रस्ताव पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए ईरान तक पहुंचाए गए हैं, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोस्ट साझा की, जिसमें इस्लामाबाद ने सार्थक बातचीत की सुविधा देने की बात कही है। अगले हफ्ते से शुरू होने वाली इस संभावित वार्ता में अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हो सकते हैं।

वहीं खबरें यह भी हैं कि अमेरिका के इस अचानक सीजफायर प्रस्ताव ने इजरायली अधिकारियों को हैरान कर दिया है जो युद्ध जारी रखने के पक्ष में थे। दूसरी ओर, कूटनीतिक कोशिशों के बावजूद पेंटागन क्षेत्र में 3,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात कर रहा है, वर्तमान में मिडिल ईस्ट में लगभग 50,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

pc- aljazeera.com