Israel: अमेरिका-ईरान डील से नाराज हैं नेतन्याहू, कहा- इजरायल दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान ने युद्ध और इन सबके बीच लंबी बातचीत के बाद शांति समझौता करने का ऐलान किया। हालांकि, इजरायल अमेरिका के ईरान डील से काफी नाराज नजर आ रहा है। इजरायल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इजरायल दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगा।

इस मुद्दे ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच नए मतभेद भी सामने ला दिए हैं। नेतन्याहू ने ट्रम्प के साथ मतभेदों को खुलकर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि दोनों के विचार एक जैसे नहीं होते हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान युद्ध के दौरान दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर मतभेद दिखाई दिए, खासकर तब जब अमेरिकी राष्ट्रपति तेहरान के साथ शांति समझौता करने का प्रयास कर रहे थे और लेबनान के खिलाफ इजरायल की लगातार आक्रामकता ने इसमें बाधा डाली। ट्रम्प के साथ अपने संबंधों के बारे में नेतन्याहू ने कहा,अमेरिका में लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प मेरी हर बात मानते हैं और हमारे देश में लोग इसके उल्टा कहते हैं कि मैं उनकी हर बात मानता हूं, यह बिल्कुल सच नहीं है।

pc- pewresearch.org