Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, कराया गया भर्ती

इंटरेनट डेस्क। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। जगदीप धनखड़ 74 साल के हैं और पहले भी उनकी तबीयत कई मौकों पर खराब हो चुकी है। 

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जगदीप धनखड़ को जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी,. इसके साथ ही उनका एमआरआई भी कराने को कहा गया है। 

कब-कब बेहोश हुए जगदीप धनखड़?
खबरों की माने तो जगदीप धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं। इन जगहों पर वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

मिलती हैं ये सुविधाएं

बता दें, पूर्व उपराष्ट्रपति को भारत सरकार से कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें दो लाख रुपये प्रति महीने की पेंशन, टाइप 8 बंगला, एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग अफसर समेंत चार निजी सहायक के हकदार हैं।

pc- khabaruttarakhand.com