Jaipur: चौमू में आज भी इंटरनेट बंद, 100 से ज्यादा उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में, पुलिस जाब्ता तैनात
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेेस्क। जयपुर के पास स्थित चौमू कस्बे में धार्मिक स्थल के पास लगे पत्थरों को हटाने के बाद उपजे उपद्रव से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पत्थबाजी की घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। ऐसे में अब पुलिस की सख्ती के बाद अब वहां शांति व्यवस्था कायम हो गई है। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस और आरएसी की टीमें इलाके में तैनात है।
खबरों की माने तो आज भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई है ताकि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह ना फैल जाए। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित उच्च अधिकारियों ने चौमू का दौरा किया। अलग-अलग समुदाय के लोगों को पुलिस थाने बुलाकर समझाइश की गई। सौ से ज्यादा पत्थरबाजों को हिरासत में लिया। इसके बाद इलाके में कोई हरकत नजर नहीं आई।
खबरों की माने तो गुरुवार तड़के तीन बजे कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस के जवानों पर पत्थर, ईंटें और कांच की बोतलें फेंकी गई। पत्थरबाजी में 9 पुलिसकर्मियों को चोटें आई।
pc- danik bhaskar






