Jaipur: हवस में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और अवैध संबंधों के चक्कर में हो गया कांड

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया। इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा खौफनाक खेल रचा। इसमें आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर गैस सिलेंडर के पाइप लाइन से अपने पति का गला घोंट कर दर्दनाक हत्या कर दी।

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह खौफनाक वारदात गत 22 नवंबर को जयपुर के नारायण विहार इलाके में सामने आई, जहां भूप सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई। इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को भूप सिंह की हत्या किए जाने पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी आशा और उसके प्रेमी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। मृतक दोनों के संबंधों में आड बन रहा था। 

पति को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि मृतक भूप सिंह एक कारखाने में गार्ड की नौकरी का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती थी। इस बीच योगेश के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई। योगेश आशा को मिलने के लिए जयपुर बुला रहा था, लेकिन उसने पति के कारण इनकार कर दिया। बाद में दोनों ने मिलकर भूप सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर पहले भूपेंद्र सिंह के सिर पर वार किया। इसके बाद गैस सिलेंडर के पाइप उसका गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

pc- navbharat