Jaipur: चौथी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की मौत मामले में अब एक बड़ा एक्शन नजर आया है। जी हां सीबीएसई ने बड़ा एक्शन लेते हुए छात्रा की मौत के करीब 2 महीने बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक रद्द की है। सीबीएसई की जांच में बच्चों की सुरक्षा के नियमों और मान्यता के उप-नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया है।
जांच के बाद लिया निर्णय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्कूल में छात्रा अमायरा की मौत पर सीबीएसई की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि स्कूल की ऊपरी मंजिलों पर सुरक्षा जाली या गार्ड नहीं लगाए गए थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में थी। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन भी सामने आए। बोर्ड ने इससे पहले 20 नवंबर को स्कूल को नोटिस जारी किया था और एक महीने के भीतर जवाब देने को कहा था, लेकिन जांच में मिली खामियों के आधार पर सीबीएसई ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का निर्णय लिया।
सीनियर सेकेंडरी स्तर तक मान्यता रद्द
जानकारी के अनुसार सीबीएसई ने नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता सीनियर सेकेंडरी स्तर तक रद्द की है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को 2025-26 सत्र के लिए उसी स्कूल से परीक्षा देने की अनुमति दी गई है, जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को 31 मार्च 2026 तक निकटवर्ती सीबीएसई स्कूलों में स्थानांतरित करना होगा।
pc- navbharat






