Jammu and Kashmir: नाराज विधायकों ने की फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात, सभी मंत्रियों को पद से हटाने की मांग
- byShiv
- 07 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट फेरबदल के बाद चल रहा विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। ऐसे में सीएम उमर अब्दुल्ला की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के 15 नाराज विधायक और एक निर्दलीय चौथी बार श्रीनगर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने पार्टी चीफ फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। विधायकों ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी समेत सभी मंत्रियों को पद से हटाने की मांग उठाई।
जाने कौन कौन था
सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया से मिलने जो विधायक गए थे उसमें जावेद मिर्चल, सज्जाद शफी उरी, गुलाम मोहिउद्दीन मीर, फारूक जान, बशीर अहमद वीरी, अब्दुल माजिद भट उर्फ लारमी, फारूक अहमद शाह, मुबारक गुल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, नजीर अहमद गुरेजी, ऐजाज अहमद जान, जावेद इकबाल चौधरी, सैफ-उद-दीन भट और कैसर जमशेद लोन शामिल थे। मीटिंग के बाद बागी गुट के नेता नजीर गुरेजी ने कहा कि हमने पार्टी लीडरशिप के सामने अपनी शिकायतें रखी हैं।
इस मीटिंग में सीएम उमर अब्दुल्ला भी शामिल थे। नाराज विधायकों ने हाईकमान को अपना प्रस्ताव सौंप दिया है। पत्र में विधायक मुबारक गुल समेत कुल 17 विधायकों के साइन हैं, प्रमुख दो मांगों का इसमें जिक्र है।
1. सभी मंत्रियों (जिनमें डिप्टी सीएम और सीएम के सलाहकार भी शामिल हैं) को दो हफ्ते के अंदर उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए।
2. मंत्रियों, डिप्टी सीएम और सलाहकार को उनके पद से हटाने के बाद, पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ उचित सलाह-मशविरा करके पारदर्शी तरीके से एक नई कैबिनेट बनाई जाए, इसका पूरा ड्राफ्ट इसके साथ लगा हुआ है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि ज्यादातर कैबिनेट मंत्रियों के अपने काम ठीक से नहीं किए हैं, मतलब कर्तव्य का पालन नहीं किया है।
pc- scroll.in






