Janmashtami 2026: जाने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा में क्या क्या सामग्री लगेगी और किन चीजों का लगेगा भोग
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। जन्माष्टमी सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, यह पर्व हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। चलिए जानते हैं इस पूजा में किन-किन सामग्रियों की जरूर पड़ती है।
जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट
श्रृंगार और वस्त्र
लड्डू गोपाल की पोशाक
मुकुट, कुंडल
बांसुरी और वैजयंती माला
मोरपंख
फूल माला
अभिषेक और स्नान सामग्री
अभिषेक करने के लिए थाली
पंचामृत बनाने की सामग्री (गाय का कच्चा दूध, दही, शुद्ध घी, शहद और शक्कर)
गंगाजल और शुद्ध जल
पूजन और अर्चन सामग्री
रोली
अक्षत (साबूत चावल)
पीला चंदन
धूप, अगरबत्ती
शुद्ध घी का दीपक
अखंड ज्योति
कपूर
माचिस
इत्र (सुगंध के लिए)
भगवान का भोग
धनिया पंजीरी (जन्माष्टमी का मुख्य प्रसाद)
मक्खन और मिश्री (बाल गोपाल का सबसे प्रिय भोग)
पंचामृत
मौसमी फल और मखाने की खीर
तुलसी दल (इसके बिना भगवान की पूजा पूरी नहीं होती)
pc- india tv hindi






