Japan: सानाए ताकाइची ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

इंटरनेट डेस्क। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन ने रविवार को हुए मध्यावधि चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों ने संसद के 465 सीटों वाले निचले सदन में 233 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मतदान खत्म होने के दो घंटे से भी कम समय में एलडीपी ने अकेले ही बहुमत के आंकड़े को पार किया, यह पार्टी के अब तक के सबसे बेहतर चुनावी नतीजों में से एक माना जा रहा है।

की थी मध्यावधि चुनाव की घोषणा
जानकारी के अनुसार कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि वह ब्रिटेन की “आयरन लेडी” मार्गरेट थैचर से प्रेरित हैं। सानाए ताकाइची की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। सानाए ताकाइची ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी पार्टी के नेतृत्व वाला चुनाव जीतने के तुरंत बाद 36 साल में पहली बार देश में मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी. इस चुनाव का उद्देश्य जनता से नया जनादेश हासिल करना था.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
खबारों की माने तो इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सानाए ताकाइची को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए सानाए ताकाइची को बधाई। हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में भारत-जापान की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।

pc- DD news