Jaya Bachchan: पैप्स पर फिर से भड़की जया बच्चन, कहा- इनफ, इनफ, इनफ, करण जौहर ने किया...
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अपने रवैये को लेकर चर्चाओं में रहने वाली जया बच्चन एक बार फिर से चर्चाओं में है। खासतौर पर उनके गुस्से वाली वीडियो तो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है। अब मुंबई में हुए एक इवेंट में दिग्गज अदाकारा जया बच्चन फिर पैप्स पर बरसती नजर आ रही हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी इस वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों जया बच्चन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों वीडियो में बड़ी ही खुशी से मिलते नजर आ रहे हैं।
जया बच्चन के इस वीडियो में जैसे ही पैप्स उन्हें कैमरा में पोज देने के लिए बुलाते हैं और उन्हें बोलते हैं, जया जी, जया जी, ये सुनते ही जया गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं कि इनफ, इनफ, इनफ ये सुनते ही पैप्स चुप हो जाते है। इस वीडियो में जया बच्चन करण जौहर से बातें करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
pc- mid-day.com






