JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम नहीं आएगा आज, नई डेट आ चुकी हैं सामने

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एग्जाम दिया हैं तो इसके रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 आज जारी नहीं करेगी, इसके लिए नई डेट सामने आ चुकी है। 

एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 आज जारी नहीं करेगी, जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट अब 16 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जैसे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा (जेईई मेन+जेईई एडवांस्ड) में सफल होना जरूरी है, जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट 2026 की घोषणा  jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी, जेईई मेन सेशन 1 में परफॉर्मेंस के आधार पर सेशन 2 का रोडमैप तैयार कर सकते हैं, जो अभ्यर्थी अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र में सुधार का अवसर मिलेगा, रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की और टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।