Jharkhand: बारात में दूल्हे को चश्मा पहनाने की बात ने पकड़ा तूल, विवाद इतना बढ़ा की चली गई युवक की जान, कारण कर देगा...
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। झारखंड के गढ़वा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना खुशियों को कलंक लगा दिया है। मामला एक शादी के जश्न के बीच शुरू हुआ एक बेहद मामूली सा विवाद इतना तूल पकड़ गया कि उसने एक नौजवान की जान ले ली। मंगलवार को एक विवाह समारोह के दौरान बारातियों के आपसी झगड़े ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटनाक्रम के अनुसार, बीती 27 अप्रैल को दक्षिणी सोनडीहा के रहने वाले धर्मन यादव के घर से डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में बारात गई थी। दूल्हा दीपक यादव अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जनवास में बैठा था, जहां हंसी-मजाक का दौर चल रहा था। इसी बीच, रिश्ते में दूल्हे के मामा लगने वाले रविंद्र यादव ने जिद पकड़ ली कि वह दूल्हे को काला चश्मा पहनाएंगे। दूल्हे ने कई बार चश्मा पहनने से मना किया, लेकिन रविंद्र अपनी जिद पर अड़ा रहा। वहां मौजूद मुकेश यादव नामक युवक ने जब इस जबरदस्ती का विरोध किया और कहा कि दूल्हे की मर्जी के बिना उसे परेशान न किया जाए, तो रविंद्र आगबबूला हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
उतार दिया मौत के घाट
खबरों की माने तो शुरुआत में वहां मौजूद अन्य बारातियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया और मामला सुलझता हुआ दिखा। लेकिन रविंद्र के मन में रंजिश बाकी थी। कुछ देर बाद जैसे ही उसने मुकेश को जनवास में अकेला पाया, उसने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। रविंद्र ने मुकेश की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में घायल मुकेश को डंडई अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुकेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
pc- hindustan news






