Jharkhand: झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, अंतिम संस्कार में आंसू नहीं रोक पाएं सीएम हेमंत सोरेन
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। झारखंड से एक बड़ी दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत खराब होने के बाद सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
हेमंत सोरेन को लगा झटका
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन न केवल झामुमो के लिए एक अपूरणीय क्षति है, बल्कि हेमंत सोरेन के लिए एक गहरा व्यक्तिगत और राजनीतिक झटका भी है। 31 जनवरी 2024 का दिन झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ा मोड़ था, जब प्रवर्तन निदेशालय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। झामुमो उस समय बेहद संवेदनशील राजनीतिक संकट से गुजर रहा था। एक तरफ सरकार को सुचारु रूप से चलाने की चुनौती थी, तो दूसरी तरफ संगठन को बिखराव से बचाना था। सामने लोकसभा और विधानसभा चुनाव थे और शीर्ष नेता जेल में थे। ऐसे में चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की कमान जरूर संभाली। लेकिन संगठन को एकजुट रखने और विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब देने की जिम्मेदारी सुदिव्य कुमार सोनू ने निभाई।
आंसू नहीं रोक पाएं
सुदिव्य कुमार सोनू केवल संगठन के रणनीतिकार नहीं थे, बल्कि झारखंड विधानसभा के भीतर भी वे सरकार के सबसे मजबूत और तार्किक प्रवक्ताओं में से एक थे। रविवार को जब गिरिडीह में सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
pc- republicbharat.com





