Job and Education
job news 2026: स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर निकली हैं डाक विभाग में भर्ती, कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां भारतीय डाक विभाग ने अपने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मेल मोटर सर्विस के तहत की जा रही है और इसमें योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का स्थायित्व और आकर्षक वेतन मिलने का मौका है।
योग्यता- 10वीं पास
पदों का नाम- स्टाफ कार ड्राइवर
कुल पद- इस भर्ती के तहत कुल 48 पद
उम्र सीमा- इस भर्ती में उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष
वेतन- लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in देख सकते हैं
pc- istockphoto.com





