job news 2026: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी की तलाश हैं और आप तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 874 जूनियर इंजीनियरों की पीडबल्यूडी, जल संसाधन विभाग और सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में भर्ती होगी।
पदों का नाम- जूनियर इंजीनियर
कुल पद-874
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 सितंबर 2026
योग्यता- सिविल जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए
आयु सीमा- 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 साल के बीच 
सैलरी- सातवें वेतन आयोग के अनुसार जूनियर इंजीनियर का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-10 निर्धारित है
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in देख सकते हैं 

pc-newsclick.in