इंटरनेट डेस्क। आज के समय की भागदौड़ और काम के बोझ ने हर किसी को परेशान कर दिया है। रोजाना की कुछ गलत आदतें कम उम्र में ही बीपी बढ़ने का कारण बन सकती हैं। ऐसे में बीपी को नॉर्मल रखने के लिए, किन गलतियों से बचने जरूरत है, आज जातने हैं।
बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन
अगर आप बहुत ज़्यादा चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। चाय -कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन शरीर में एड्रेनालाईन हार्माेन को बढ़ाता है जिससे दिल की धड़कन तेज़ होती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
नींद कम लेना
अगर आप रात भर पार्टीज़ करते हैं या मोबाइल स्क्रॉल करते हैं तो इस वजह से आपके शरीर में स्ट्रेस डेवलप होता है। लगातार स्ट्रेस की वजह से कोर्टिसोल लेवल हाई होगा जिससे नींद की समस्या होने लगती है और आपका बीपी बढ़ सकता है।
pc- redcliffelabs.com






