John Abraham: अभिनेता जॉन इब्राहिम ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन इब्राहिम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक भव्य बंगला खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, इस शानदार डील की कुल कीमत 84 करोड़ रुपये तय की गई है। बांद्रा के प्रसिद्ध सेंट मार्टिन रोड पर स्थित इस प्रॉपर्टी में लगभग 1017.60 वर्ग मीटर का प्लॉट शामिल है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस फ्रीहोल्ड संपत्ति का कनवेंस डीड 14 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर हुआ, जिसके लिए अभिनेता ने अकेले 5.04 करोड़ रुपये का भारी-भरकम स्टैंप ड्यूटी चुकाया है। 

यह पहला मौका नहीं है जब जॉन इब्राहिम ने मुंबई के प्रीमियम इलाके में कोई महंगी प्रॉपर्टी खरीदी हो। इससे पहले दिसंबर 2023 में भी उन्होंने मुंबई के खार इलाके में एक बड़ी डील की थी। उस समय अभिनेता ने खार की मशहूर लिंकिंग रोड पर 7722 वर्ग फीट जमीन पर बने 5416 वर्ग फीट के एक बंगले को 70.83 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

pc- danik bhaskar